यहां UP e-District का उदाहरण लिया गया है, क्योंकि सबसे ज्यादा लोग वहीं से Apply करते हैं। दूसरे राज्यों में भी Step लगभग ऐसे ही होते हैं।
- edistrict.up.gov.in खोलें और “सिटिजन लॉगिन (ई-साथी)” पर Click करें। नए यूज़र हैं तो पहले Registration करें।
- Login के बाद एकीकृत सेवाएं (Integrated Services) में जाएं और राजस्व विभाग के अंदर आय, जाति या निवास प्रमाण पत्र चुनें।
- अपनी Service Profile बनाएं और Aadhaar e-KYC पूरी करें। UP में इन सेवाओं के लिए Aadhaar e-KYC जरूरी है।
- Form में नाम, पिता का नाम, पता, परिवार की कुल सालाना आय और आय के स्रोत ध्यान से भरें।
- मांगे गए Documents Upload करें। एक बार Submit होने के बाद Upload किए गए Document बदले नहीं जा सकते, इसलिए पहले अच्छे से जांच लें।
- Submit करने पर Application नंबर मिलेगा। इसे लिख लें या Screenshot ले लें।
- ₹15 की फीस Online भरें। e-Sathi के नियम के अनुसार भुगतान Submit करने के 24 घंटे के अंदर करना होता है।
- पावती (Acknowledgement Slip) Download करके रख लें।
- Lekhpal की जांच और तहसीलदार की मंज़ूरी के बाद Certificate तैयार होगा। Application नंबर से Status चेक करते रहें और तैयार होने पर Download कर लें।
Rajasthan में eMitra से Apply कैसे करें
- sso.rajasthan.gov.in पर Citizen के रूप में SSO ID बनाएं। यह Aadhaar या Jan Aadhaar से बन जाती है।
- Login करके eMitra App खोलें और आय, जाति या मूल निवास प्रमाण पत्र वाली Service चुनें।
- Jan Aadhaar नंबर डालें, परिवार के सदस्य को चुनें और Form भरें।
- Documents Upload करें और तय फीस भरें।
- Transaction ID संभाल कर रखें, इसी से Track Application में Status दिखता है।
अगर किसी eMitra Kiosk पर सरकारी रेट से ज्यादा पैसा मांगा जाए तो eMitra Helpline 1800-180-6127 पर शिकायत की जा सकती है।
Bihar में RTPS से Apply कैसे करें
Bihar में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र RTPS (लोक सेवाओं का अधिकार) के तहत बनते हैं और अंचल अधिकारी (Circle Officer) इन्हें जारी करते हैं।
- serviceonline.bihar.gov.in खोलें और सामान्य प्रशासन विभाग के अंदर आय, जाति या निवास प्रमाण पत्र की सेवा चुनें।
- Aadhaar नंबर डालें। Aadhaar से जुड़े Mobile पर OTP आएगा। Aadhaar नहीं है तो चुनाव आयोग द्वारा मान्य 12 पहचान पत्रों में से कोई एक दे सकते हैं।
- Form भरें, Self Declaration और जरूरी Documents Upload करें।
- Submit करके Reference नंबर संभाल लें।
- सामान्य सेवा में 10 कार्य दिवस और Tatkal सेवा में 2 कार्य दिवस का समय तय है। इसके बाद Certificate उसी Portal से Download होता है।
Madhya Pradesh में MP e-District से Apply कैसे करें
MP में आय प्रमाण पत्र खुद Online Apply करने पर free है और 3 कार्य दिवस में बनने का नियम है। Apply करने से पहले अपनी Samagra ID पास रखें, क्योंकि परिवार की जानकारी उसी से जुड़ती है।
- mpedistrict.gov.in खोलें और Citizen Login से Registration करें।
- आय प्रमाण पत्र वाली सेवा चुनें और Samagra ID डालें।
- Form भरें और मांगे गए Documents Upload करें।
- Submit करके Application नंबर लें और Status देखते रहें।
जिन्हें Online में दिक्कत है, वे लोक सेवा केंद्र, MPOnline Kiosk या CSC से Apply कर सकते हैं, वहां ₹20 और तय शुल्क लगता है। लोक सेवा केंद्र पर “समाधान एक दिन” सेवा में एक ही कार्य दिवस में Certificate देने का नियम है।
परिवार की आय कैसे लिखें
Form में सबसे ज्यादा गलती आय वाले हिस्से में होती है। ज्यादातर राज्यों में आय प्रमाण पत्र परिवार की कुल सालाना आय पर बनता है। इसमें खेती, मज़दूरी, नौकरी, दुकान, किराया जैसे सभी स्रोत शामिल होते हैं। जितनी आय सच में है, उतनी ही लिखें। Lekhpal या पटवारी जांच में मौके पर पूछताछ करते हैं, और गलत आय लिखने पर Certificate रद्द भी हो सकता है और आगे दिक्कत भी। EWS Certificate के लिए आय गिनने के नियम अलग हैं, उसकी शर्तें अलग से पढ़ें।