PM Awas Yojana Gramin List में अपना नाम देखने के लिए आपको किसी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं है। PMAY-G की official वेबसाइट pmayg.dord.gov.in पर “Report” सेक्शन में जाकर अपना राज्य, ज़िला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनिए, पूरे गांव की लिस्ट नाम, पिता के नाम, Registration Number और किस्तों की जानकारी के साथ खुल जाती है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि PMAY-G की वेबसाइट का पता बदल गया है। पहले लोग pmayg.nic.in या awaassoft.nic.in खोलते थे, अब पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर चलता है। पुराने लिंक काम न करें तो घबराएं नहीं, नए पते पर जाएं।
नीचे लिस्ट देखने के तीनों तरीके, Registration Number से Status, Awaas Plus सर्वे और नाम न होने पर क्या करें, ये सब आसान स्टेप्स में बताया गया है। अपडेट: अक्टूबर 2026 तक की जानकारी के अनुसार।
- PMAY-G की official वेबसाइट अब pmayg.dord.gov.in है।
- मैदानी इलाकों में ₹1.20 लाख और पहाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों में ₹1.30 लाख की मदद।
- 2024-25 से 2028-29 के बीच 2 करोड़ नए ग्रामीण घर बनाने को मंज़ूरी।
- लिस्ट पंचायत के हिसाब से बनती है, PDF और Excel में Download हो सकती है।
- नाम नहीं है तो Awaas Plus 2024 सर्वे और ग्राम सभा के ज़रिए नाम जुड़ता है।
